Breaking News

स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मियों को दीवाली पर बोनस प्रदान करने के आदेश जारी : अधिकारी-कर्मचारियों ने चेयरमेन वोरा के प्रति जताया आभार

 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दशहरा-दीवाली के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अधिकारी, कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में एक माह के मूल वेतन के बराबर राशि का बोनस देने के आदेश जारी कर दिए हैं। कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव के अनुमोदन के बाद इस बार भी बोनस दिया जा रहा है। कार्पोरेशन के मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों ने अभार जताते हुए कहा है कि कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा के कार्यकाल में अधिकारी कर्मचारियों के हित में अनेक फैसले किए गए हैं। कार्पोरेशन के अधिकारी-कर्मचारी इन फैसलों के लिए सदैव आभारी रहेंगे।

मुख्यालय में वोरा से मुलाकात कर कर्मचारी हित में फैसले लेने के लिए आभार व्यक्त करने वालों में संतोष तिवारी, प्रमोद कुमार, मनीश नायक, किशोर चंदवानी, विजय ध्रुव, रामनाथ पटेल, गमरेला प्रधान, प्रेमलता खुटे, मृदुला मानिकपुरी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। वोरा ने अधिकारी-कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा है कि वे कार्पोरेशन की सेवाओं को उत्कृष्ट तरीके से करें और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सजगता से करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के स्तर और सेवा कार्यों में लगातार सुधार हो रहा है। भविष्य में भी अधिकारी-कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखकर फैसले लिए जाएंगे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!