Breaking News

छत्तीसगढ़ में लखीमपुर खीरी जैसी वारदात : दुर्गा विसर्जन के जुलूस को कुचलती चली गई कार : एक की मौत : दो दर्जन से ज्यादा घायल : दो गिरफ्तार : सीएम ने जांच के आदेश दिए

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

जशपुर जिले के पत्थलगांव इलाके से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल एक तेज रफ्तार कार ने भीड़ को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ ने थाने में पहुंचकर हंगामा कर दिया।

जिले के पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन की झांकी निकाली जा रही थी। झांकी देखने बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान भीड़ के बीचों बीच एक तेज रफ्तार कार घुस गई और कई लोगो को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। तेज रफ्तार कार के कुचलने से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज जारी है।

दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति हो गई। गुस्साए लोगों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी और गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर की जमकर पिटाई की। आक्रोशित लोग पत्थलगांव थाने में प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार लोगों को पीछे से आकर कुचलते हुए दिख रही है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के बताए गए हैं। कार में गांजा भरा था। आरोपी गांजा भरी कार को मध्यप्रदेश के सिंगरौली से उड़ीसा ले जा रहे थे।

Check Also

पर्युषण पर्व : आत्मशुद्धि, अहिंसा और क्षमा का महापर्व : डा. मणिभद्र मुनि

पर्युषण पर्व का श्रमण संघ परिवार ने किया तप साधना से स्वागत-अभिनंदन महिलाएं पीली साड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!