Breaking News

जशपुर में हुए हादसे का वीडियो सामने आया : सीएम ने दुख जताया : जांच के निर्देश दिए : कहा कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा

  • मुख्यमंत्री ने कहा कोई भी बख्शा नहीं जाएगा, सबके साथ न्याय होगा
  • दोनों आरोपी बबलू विश्वकर्मा और शिशुपाल साहू मध्यप्रदेश के निवासी
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना को हृदय विदारक बताते हुए कहा है कि त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया दोषी पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। सबके साथ न्याय होगा। उन्होंने हादसे में दिवंगत की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी बबलू विश्वकर्मा और शिशुपाल साहू मध्यप्रदेश के निवासी हैं। गांजा भरी कार लेकर दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के सिंगरौली से उड़ीसा भाग रहे थे।

दर्दनाक हादसे में एक की मौत : कई घायल 

जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के पत्थलगांव इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने भीड़ को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ ने थाने में पहुंचकर हंगामा कर दिया।

जिले के पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन की झांकी निकाली जा रही थी। झांकी देखने बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान भीड़ के बीचों बीच एक तेज रफ्तार कार घुस गई और कई लोगो को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। तेज रफ्तार कार के कुचलने से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति हो गई। गुस्साए लोगों ने गाड़ियों में आग लगा दी और गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर की जमकर पिटाई की।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!