- पति की तलाश में पत्नी सात दिनों से छान रही थी जंगलों की खाक

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
बीजापुर / माओवादियों ने आज सात दिनों बाद जनअदालत से अपहत सब इंजीनियर अजय लकड़ा को रिहा किया। रिहाई के दौरान इंजीनियर की पत्नी अर्पिता लकड़ा भी मौजूद थी। माओवादियों ने मीडिया के सामने इंजीनियर को रिहा किया। अर्पिता लकड़ा और उरांव समाज के पदाधिकारी पिछले सात दिनों से लगातार अजय को रिहा करने की अपील कर रहे थे। जंगल में अज्ञात स्थल पर जन अदालत लगाकर नक्सलियों ने अजय को रिहा किया।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग के इंजीनियर अजय लकड़ा पिछले 7 दिनों से नक्सलियों के कब्जे में थे। इंजीनियर अजय अपने आफिस के प्यून लक्ष्मण परतागिरी के साथ गोरना- मनकेलि में सड़क निर्माण कार्य का मेजरमेन्ट लेने पहुंचे थे। वहां नक्सलियों ने दोनों का अपहरण कर लिया। दूसरे दिन चपरासी को नक्सलियों ने नगर के करीब बंडागुडा तालाब के पास छोड़ दिया था। इंजीनियर को नक्सलियों ने नहीं छोड़ा। इंजीनियर अजय लकड़ा को छुड़ाने के लिए मासूम बेटे के साथ पत्नी अर्पिता लकड़ा जंगलों की खाक छानती रही।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal