Breaking News

बोरसी क्षेत्र के निवासियों को मिली 75 लाख के विकास कार्यों की सौगात

  • चौड़ी सड़क व नाली निर्माण से बढ़ेगी जनसुविधा : वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

बोरसी क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 51 और 52 के निवासियों को 75 लाख के मूलभूत विकास कार्यों की सौगात मिली है। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक व राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड 51 में वृंदा नगर चौक से सांस्कृतिक भवन तक 35 लाख की लागत से बनने वाली सीमेंट सड़क और वार्ड 52 में द्वारकापुरी के पीछे बस्ती में जलभराव रोकने बनने जा रही 40 लाख की आरसीसी नाली निर्माण का भूमिपूजन कर कार्य आरंभ कराया।

इस दौरान वोरा ने कहा कि जब से प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार आई है, तब से दुर्ग के विकास को गति मिली है। लगातार विकास कार्यों के लिए शासन से राशि जारी की जा रही है। 64 करोड़ की मुख्य सड़क,  14 करोड़ की लागत से ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट जैसी बड़ी परियोजनाओं के साथ ही अब वार्डों में अंदरूनी विकास कार्यों के लिए भी राशि दी गई है। इससे नागरिकों की मूलभूत सुविधाएं बढ़ेगी।

क्षेत्र में लंबे समय से जल भराव और खराब सड़कों की जनशिकायत प्राप्त हो रही थी, जिसका निराकरण करने के लिए 75 लाख से विकास कार्य कराए जाएंगे। भूमिपूजन के अवसर पर निगम सभापति राजेश यादव, एमआईसी मेंबर अनूप चंदनिया, पोषण साहू, रत्ना नारमदेव, प्रकाश गीते, संदीप वोरा, अंशुल पांडेय, भोजराम यादव व नगर निगम के कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी सहित वार्डवासी मौजूद थे।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!