Breaking News

ओनो सॉफ्टवेयर के माध्यम से उम्मीदवार ऑनलाइन दाखिल कर सकेंगे नामांकन

  • राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 20 नवंबर को प्रशिक्षण

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन में वर्ष 2019 की तरह ऑनलाइन नामांकन दाखिल करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। चुनाव में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट में उपलब्ध ओनो सॉफ्टवेयर के माध्यम से नॉमिनेशन दाखिल कर सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग देश भर में इस प्रकार का नवाचार करने वाला पहला राज्य है।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन नॉमिनेशन की प्रक्रिया के संबंध में 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस सॉफ्टवेयर के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। निर्वाचन भवन से उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल विषय विषेशज्ञ के रूप में प्रशिक्षण देंगे। कोविड के मद्देनजर ऑनलाइन नॉमिनेशन एक अच्छा कदम साबित होगा।

इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से अभ्यर्थियों को अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की सुविधा होगी। साथ ही प्रतीक आबंटन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन हो सकेगी। इस बार आयोग द्वारा प्रत्येक निकाय में मतदान की जानकारी के बाद मतगणना की राउण्डवार जानकारी भी इसी सॉफ्टवेयर से उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण में दुर्ग, रायपुर, धमतरी, महासमुंद, राजनांदगांव, बेमेतरा, बिलासपुर, रायगढ़, कोरिया, कांकेर, सूरजपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओनो के नोडल अधिकारी, रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी संबंधित जिले में कार्यरत प्रोग्रामर, सहायक प्रोग्रामर, तकनीकी स्टाफ और कम्प्यूटर ऑपरेटर शामिल होंगे।

आगामी दिनों में प्रदेश के 15 नगरीय निकायों में आम चुनाव कराए जाएंगे। 4 नगर पालिक निगम बीरगांव, भिलाई, भिलाई-चरोदा और रिसाली , 5 नगर पालिका परिषद – सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चर्चा, जामुल, खैरागढ़ और 6 नगर पंचायत – प्रेमनगर, मारो, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम शामिल हैं। इसके अलावा नगर पालिक निगम बिलासपुर, राजनांदगांव और रायगढ़ नगरपालिका परिषद गोबरा नवापारा, थान खम्हरिया, बेमेतरा, कोंडागांव, बड़े बचेली और नगर पंचायत बसना, कुरूद, मगरलोड, उतई, देवकर और केशकाल में उप चुनाव सम्पन्न कराए जाने हैं। 

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!