
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर आज मानपुर तहसील में अवैध धान परिवहन करते हुए 2 वाहन सहित 320 क्विंटल धान जप्त किया गया। अवैध धान को थाना कोहका की सुपुर्दगी में दिया गया। कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, एसडीएम मानपुर राहुल रजक, एसडीओपी हरीश पाटिल ने समन्वय से कार्य किया। जप्ती की कार्रवाई तहसीलदार मनोज रावटे, नायाब तहसीलदार श्रीजल साहू, थाना प्रभारी कोहका गणेश यादव, खाद्य निरीक्षक रूपेश और मंडी निरीक्षक के संयुक्त दल द्वारा की गई।
मानपुर तहसील के ग्राम मोर्चुल औंधी के मेसर्स गुरूकृपा ट्रेडर्स द्वारा ट्रक क्रमांक सीजी 08 जेड 6749 में धान 560 कट्टा, ( 240 क्विंटल धान) और कापसी पखांजुर जिला कांकेर मेसर्स मनोजीत सरकार द्वारा माजदा मेटाडोर क्रमांक सीजी 04 एनएफ 7349 में 200 धान कट्टा (मात्रा 80 क्विंटल) अवैध धान परिवहन करते हुए जप्त किया गया।
इसी तरह छुरिया विकासखंड में कन्हैया जी फ्यूल्स के पास देवचंद निवासी बखु्रटोला द्वारा वाहन क्रमांक सीजी 08 एएन 8641 में 70 कट्टा धान (28.00 क्विंटल) बिना मंडी अनुज्ञा के अवैध परिवहन किये जाने पर खाद्य अधिकारी भूपेंद्र मिश्रा, सहायक खाद्य अधिकारी आशीष रामटेके, खाद्य निरीक्षक अंगद ठाकुर, कल्याणी मरकाम द्वारा जप्त किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal