Breaking News

मेरा सौभाग्य है कि … यहां मैं साल में दो बार आया … शहीदे आजम की प्रतिमा उनके महान बलिदान की याद दिलाती है : भूपेश बघेल

  • सिविक सेंटर के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने की 10 करोड़ रुपये की घोषणा
  • शहीद-ए-आजम भगत सिंह के कृतित्व को किया याद
  • म्यूजिकल फाउंटेन का किया लोकार्पण

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / शहीद पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शहीद पार्क हमारे शहीदों की सुंदर स्मृतियों को सहेजने के लिए बनाया गया है। यहां शहीदे आजम की प्रतिमा हम सबको उनके महान बलिदान की याद दिलाती है। भिलाई में शहीदों की स्मृति को सहेजने के लिए यह सुंदर उपक्रम किया गया है। मेरा सौभाग्य है कि मैं साल में दो बार यहां आया हूं। पहली बार शहीद पार्क के उद्घाटन के मौके पर और इस बार म्यूजिकल फाउंटेन के लोकार्पण के मौके पर। शहीद भगत सिंह ने बहुत कम आयु में हमें बलिदान की ऐसी सीख दी, जिस पर हम हमेशा गौरव करेंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भिलाई के विकास के लिए हरसंभव कार्य किए जाएंगे। उन्होंने सिविक सेंटर के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा भी। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि भिलाई में अधोसंरचना और सौंदर्यीकरण के अनेक कार्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वीकृत किये हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज पूरा दिन भिलाई को दिया और बहुत सारे विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। भविष्य में भी भिलाई में निरंतर विकास कार्य होंगें।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!