Breaking News

चिटफंड कंपनियों की धोखाधड़ी के शिकार राजनांदगांव जिले के निवेशकों को लौटाए गए 2.46 करोड़ : रकम लौटाने वाला देश का एकमात्र राज्य है छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

  • राजनांदगांव जिले के निवेशकों को 2 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि ऑनलाइन वापस की गई
  • अब तक राजनांदगांव में 9 करोड़ 78 लाख रुपए लौटाए गए

र्यवाही और वसूली का अभियान तेजी से संचालित करने के भी निर्देश दिए गए हैं

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनादगांव जिले के चिटफंड निवेशकों को 2 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि ऑनलाइन उनके खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को राशि उनके खाते में वापस लौटाते हुए मुख्यमंत्री ने निवेशकों को उनकी राशि वापस मिलने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य है, जो अपने राज्य के उन लोगों को रकम वापस लौटा रहा है, जो चिटफंड कंपनियों की धोखाधड़ी का शिकार हुए थे। चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टरों पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनकी प्रॉपर्टी की कुर्की और नीलामी करने से मिलने  वाली राशि निवेशकों को वापस दी जा रही है। चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध  लगातार कार्रवाई की जा रही है । उनके ऊपर प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं । उनकी प्रॉपर्टी को चिन्हित कर कुर्की और नीलामी की कार्रवाई की प्रक्रिया सतत जारी है।

मटिया गांव में 3 एकड़ तथा हरडूआ में आधा एकड़ जमीन की नीलामी की कार्रवाई दिसंबर माह के प्रथम

इस अवसर पर राजनादगांव के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि राजनांदगांव जिले में चिटफंड कंपनी के निवेशकों से 3 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। 462 चिटफंड कंपनियों का विवरण तैयार किया गया है। चिटफंड कंपनी शुभ साईं इंडिया लिमिटेड की डोंगरगढ़ तहसील के ग्राम घोटिया में 10 एकड़ जमीन कुर्क की गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा पारित अंतिम आदेश के तहत मटिया गांव में 3 एकड़ और हरडूआ में आधा एकड़ जमीन की नीलामी की कार्रवाई दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में की जाएगी और इससे प्राप्त होने वाली राशि चिटफंड कंपनी के निवेशकों को वापस लौटाई जाएगी। चिॉफंड कंपनियों के डायरेक्टरों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई चल रही है।

पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण ने बताया कि चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध 31 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें से 27 मामले अभी न्यायालय में लंबित हैं । एक प्रकरण में चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टरों को सजा भी मिली है। कुल 61 डायरेक्टर गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चिटफंड कंपनियों की 17 प्रॉपर्टी चिन्हित की गई है, जिनकी कुर्की व नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। राशि वापसी के ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़ीं निवेशक शारदा बाई ने बताया कि उन्होंने चिटफंड कंपनी में 5 लाख रुपये का निवेश वर्ष 2010 में किया था। उनकी पूरी राशि डूब गई थी। शारदा बाई ने राशि वापस मिलने पर प्रसन्नता जताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

खैरागढ़ के पुन्नू राम ने बताया कि उन्होंने चिटफंड कंपनी में 50 हजार रूपए का निवेश किया था। कंपनी ने राशि 3 गुना वापस कर लौटाने की बात कही थी। महरु राम ने बताया कि उसने 3 लाख चिटफंड कंपनी में वर्ष 2014 में जमा किए थे, उनकी पूरी जमा पूंजी डूब गई थी। इससे पहले उन्हें 90 हजार रुपए वापस मिले थे। आज 30 हजार रुपए उनके खाते में आए हैं। हरिराम ने बताया कि उसने भी चिटफंड कंपनी में 2 लाख 16 हजार रुपए का निवेश किया था। चिटफंड कंपनी के भाग जाने की वजह से उनकी पूरी राशि डूबत में चली गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर डूबत राशि उन्हें वापस मिल रही है। पहले उन्हें 65 हजार और आज दूसरी बार 21 हजार रुपए की राशि वापस मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!