
- निर्वाचन के लिए वाहन की व्यवस्था, प्रशिक्षण दल का गठन, लेखन सामग्री, मतपत्र, मतपत्र पेटी, मतदाता सूची की चिन्हित प्रति, सामग्री वितरण, स्ट्रांग रूम के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- मतदान केन्द्रों में दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आज नगर पालिक निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 17 में पार्षद पद के उपचुनाव और नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के सभी वार्डों में पार्षद पद के चुनाव की तैयारी के संबंध में बैठक हुई। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन महत्वपूर्ण कार्य है। इसे गंभीरता से लेते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करना है। निर्वाचन में सभी पदाधिकारियों और विभागों के कार्य स्पष्ट होना चाहिए।
निर्वाचन के लिए वाहन की व्यवस्था, प्रशिक्षण दल का गठन, लेखन सामग्री, मतपत्र, मतपत्र पेटी, मतदाता सूची की चिन्हित प्रति, सामग्री वितरण, स्ट्रांग रूम, मानदेय प्रभारी सहित अन्य कार्यों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने और स्टांग रूम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए पेयजल, रोशनी, बिजली, मेडिकल टीम सहित अन्य व्यवस्थाएं होनी चाहिए। कोविड – 19 को ध्यान में रखते हुए मतदाता केन्द्र में सेनेटाईजर, थर्मल स्केनर और मास्क लगाना अनिवार्य किया जाएगा। दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था होनी चाहिए। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को जाबो कार्यक्रम के अंतर्गत जागव बोटर की शपथ दिलाई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम राजनांदगांव अरूण कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal