Breaking News

नगरीय प्रशासन मंत्री ने चंदखुरी में 5.20 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की दी सौगात

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रायपुर जिले के चंदखुरी नगर पंचायत के अंतर्गत 5 करोड़ 20 लाख 55 हजार रूपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन कार्यों में मुख्य रूप से स्कूल भवन, सड़क, पंचायत भवन, रंग मंच, नाली निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं। लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में जनपद पंचायत आरंग के खिलेश देवांगन, नगर पंचायत चंदखुरी के अध्यक्ष रविशंकर धीवर भी मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनसरोकारों से जुडे़ सभी निर्माण और विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। प्रदेश में धान खरीदी महोत्सव और धान तिहार के तहत धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो गया है। राज्य शासन का यह सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। प्रदेश के किसानों से सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जा रहा है। सभी धान खरीदी केन्द्रों और उपार्जन केन्द्रों में समुचित प्रबंध किये गए हैं। किसानों को यहां पर किसी तरह की परेशानी न होने देने के लिए व्यापक इंतजाम किये गए हैं।

डॉ डहरिया ने कहा कि नवगठित चंदखुरी नगर पंचायत के लिए पिछले दिनों करीब 6 करोड़ के अधोसंरचना के कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। नगर पंचायत चंदखुरी द्वारा विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने चंदखुरी में सामुदायिक भवन के लिए आवश्यक सहयोग देने और चंदखुरी में पुलिस चौकी स्थापना के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, नागरिकगण , अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!