Breaking News

लखनऊ में युवकों पर लाठियां बरसाने पर राहुल बोले – बीजेपी वोट मांगने आए तो याद रखना : पूर्व आईएएस ने कहा – इस सरकार का अंत आ गया …

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

लखनऊ में सहायक शिक्षा भर्ती परीक्षा में धांधली को लेकर कैंडल मार्च निकाल रहे युवाओं पर रविवार को पुलिस ने लाठियां बरसाईं। यूपी भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में युवक कैंडल मार्च निकाल रहे थे। इसी बीच वहां पर पुलिस पहुंची और उन पर लाठियां बरसाने लगी। इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जमकर रोष जताया। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, “रोजगार मांगने वालों को यूपी सरकार ने लाठियां दीं। जब भाजपा वोट मांगने आए तो याद रखना।”

पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह व पूर्व आईपीएस विजय शंकर सिंह ने भी योगी सरकार को जमकर घेरा है। पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने युवाओं पर बरसाई गईं लाठियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, “अंत निकट है, निश्चित है। लाठी खाकर ‘वह’ अचेत सा गिर पड़ा, अताताईयों को दया नहीं आई।” उन्होंने अपने एक और ट्वीट में लिखा, “अंत आ गया, इस सरकार का अंत आ गया।” इस मामले को लेकर एक और ट्वीट “अत्याचार दमदार, काम दागदार, योगी सरकार।”

पूर्व आईपीएस ने भी सरकार को घेरते हुए लिखा, “बेरोजगार युवा नौकरी की मांग को लेकर लखनऊ में एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने उन पर बल प्रयोग किया। किसान आंदोलन से यह सीख लेने की जरूरत है कि संगठित होकर, शांतिपूर्ण आंदोलन की राह से ही लक्ष्य पाया जा सकता है। सरकार की प्राथमिकता में शिक्षा है ही नहीं।” 

Check Also

दिल्ली में उमड़ा जन सैलाब : राहुल बोले – ज्ञानेश कुमार हटेंगे, जेल जाएंगे

CEC के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली ममता ने कहा – बंगाल में हारे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!