Breaking News

दोनों अंडरब्रिज निर्माण की सुस्त चाल से आम जनता परेशान : तत्काल काम पूरा करें अधिकारी : वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

रायपुर नाका और धमधा नाका अंडरब्रिज निर्माण कार्य में लेटलतीफी को लेकर आज विधायक अरुण वोरा ने नाराजगी जताई है। वोरा ने कहा है कि नौ दिन चले अढ़ाई कोस की तर्ज पर काम किया जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी अपना रवैया बदलें और निर्माण कार्य तत्काल पूरा कराएं। अफसरों की लापरवाही के कारण पिछले 3 साल से अंडरब्रिज का निर्माण अधूरा पड़ा है। इससे आम जनता को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वोरा ने निर्माणाधीन रायपुर नाका अंडरब्रिज और सिकोला भाठा अंडरब्रिज का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य बार-बार रोके जाने पर सख्त नाराजगी जताई। वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप क्षेत्र का संपूर्ण विकास कार्य कराया जाना चाहिए। विभागीय अधिकारी बार-बार काम रोकने या सुस्त चाल से काम करने की प्रवृत्ति बदलें और तेजी से कार्य पूरा कराएं। वोरा ने कहा कि मार्च 2022 तक दोनों अंडरब्रिज का निर्माण हर हाल में पूरा किया जाए। विधायक ने कहा कि दोनों स्थानों पर रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए रेलवे, लोक निर्माण (ब्रिज) विभाग और नगर निगम के अधिकारी समन्वय के साथ प्रोजेक्ट पूरा करें।

व्यवसायी, छात्र-छात्राएं, महिलाएं, बुजुर्ग सभी परेशान 

सिकोलाभाठा अंडरब्रिज का निर्माण अधूरा रहने से दोनों ओर के व्यवसाइयों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि ब्रिज निर्माण के कारण उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या हो रही है। दुकानों तक ग्राहकों को पहुंचने में दिक्कतों के कारण व्यापार चौपट हो रहा है। इसी तरह छात्र-छात्राएं और बुजुर्ग व महिलाओं को भी पटरीपार से सिटी पहुंचने में काफी घूमकर ओवरब्रिज से होकर आना जाना पड़ रहा है। इसके कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। विधायक वोरा ने कहा कि अंडरब्रिज का निर्माण तत्काल पूरा किया जाए। ताकि लोगों को आवाजाही की सुविधा मिल सके।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!