Breaking News

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का हेलिकॉप्टर क्रैश : पत्नी के साथ सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी थे सवार

  • तमिलनाडु में कुन्नूर में गिरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत अपने स्टाफ, सेना के उच्च अधिकारियों और परिवार के सदस्यों के साथ सवार थे। हेलीकॉप्टर के अंदर दो पायलट मिलाकर कुल 14 लोग सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों ने मलबे में से दो शव निकाले हैं, जो 80 फीसदी तक जले हुए हैं।

हादसे के करीब एक घंटे बाद यह जानकारी दी गई कि जनरल रावत को अस्पताल ले जाया गया है। उनकी स्थिति क्या है, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस हादसे की जानकारी दे दी गई है। जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक सेना प्रमुख के पद पर रहे। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का जिम्मा संभाला।

हादसा तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में हुआ। यह घने जंगलों वाला इलाका है, इसे ‘क्वीन ऑफ हिल स्टेशन’ भी कहते हैं। कोयंबटूर और सुलूर के बीच हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सुलूर से इस हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी। वायुसेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। सीडीएस जनरल रावत एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वेलिंग्टन सशस्त्र बल कॉलेज में गए थे। वहीं से लौटकर कुन्नूर की तरफ आ रहे थे। उनकी पत्नी मधुलिका रावत, उनकी सुरक्षा में तैनात पांच कमांडो और निजी सुरक्षाकर्मी, एक ब्रिगेडियर और एक लेफ्टिनेंट कर्नल भी हेलीकॉप्टर में सवार थे। सीडीएस को कुन्नूर पहुंचने के बाद दिल्ली रवाना होना था।

मलबे में से दो शव निकाले गए हैं, जो 80 फीसदी तक जले हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ शव पहाड़ी इलाके के नीचे भी मौजूद हैं। उनकी पहचान की जा ही है। अब तक तीन लोगों को बचाया चुका है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर छह एंबुलेंस मौजूद हैं। वायुसेना का यह हेलीकॉप्टर एमआई सीरीज का था। इस Mi-17V5 हेलिकॉप्टर में दो इंजन होते हैं। यह वीआईपी चॉपर कहलाता है। वायुसेना लंबे समय से इसका इस्तेमाल करती आई है। जहां कहीं हवाई पट्टी नहीं होती, वहां पर वीआईपी मूवमेंट इसी हेलीकॉप्टर के जरिए होता है।

 

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!