- 12 करोड़ की लागत से जीई रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू न होने पर भी जताई नाराजगी
- पीडब्लूडी के चीफ इंजीनियर से शिकायत की

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने पीडब्लूडी अफसरों को सख्त निर्देश दिये हैं। वोरा ने पीडब्लूडी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर एके श्रीवास से कहा है कि रोड के चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण का काम तेजी से पूरा किया जाना चाहिए। वोरा ने साफ कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की लेटतलीफी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वोरा ने कहा है कि अफसरों से समयबद्ध काम की रिपोर्टिंग ली जाएगी। लेटलतीफी होने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
वोरा ने कहा है कि 12 करोड़ की लागत से जीई रोड पर प्रकाश व्यवस्था का काम भी शुरू नहीं किया गया है। मिनीमाता चौक से डामरीकरण कार्य भी बंद है। इससे पहले वोरा ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान पीडब्लूडी के इंजीनियर इन चीफ वीके भतपहरी से भी जीई रोड निर्माण कार्य की धीमी गति की शिकायत की थी। शिकायत के बाद कुछ दिनों तक काम में तेजी आई, लेकिन अब काम में फिर ढिलाई बरती जा रही है। अब वोरा ने अफसरों को दो टूक चेतावनी दे दी है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal