Breaking News

टीका महाभियान के लिए 800 वैक्सीनेटर की टीम तैयार : घर-घर पहुंचकर लोगों को लगाएंगे टीका

  • सेंटर में भी होगी सुविधा 
  • कामकाजी लोगों को घर पर ही टीका लगाने सुबह और शाम मोबाइल टीम घूमेगी 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / कोविड वैक्सिनेशन को लेकर जिले की सबसे बड़ी मुहिम बुधवार को होगी। इसके लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। अपर कलेक्टर  नूपुर राशि पन्ना ने बताया कि प्रशासन ने जिले भर में 800 वैक्सीनेटर की टीम लगाई है। यह वैक्सीनेटर सेंटर में भी उपलब्ध होंगे और डोर टू डोर कैंपेन भी करेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह और शाम दोनों ही समय मोबाइल टीम लोगों के घर-घर पहुंचेगी और टीकाकरण के लिए छूट गए लोगों को टीका लगाएगी। अधिकतर कामकाजी लोगों के सुबह और शाम के समय मिलने की संभावना होने के कारण मोबाइल टीम को सुबह और शाम के समय भेजा जाएगा।

सेंटर में भी टीके लगाने की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों और नगरीय निकायों में टीके लगाने के लिए सेंटर बनाए गए हैं। मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम घर-घर घूमकर लोगों से अपील कर रही है कि महाभियान में हिस्सा लेकर टीका जरूर लगवाएं। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने अब तक टीका नहीं लगाया है, वे टीका जरूर लगवाएं। डोर टू डोर कैंपेन के माध्यम से निःशक्त और बुजुर्ग लोगों को भी टीकाकरण की सुविधा मिल पाएगी। कोविड से सुरक्षा का दायरा बढ़ाने के लिए सबको टीका लगाना जरूरी है। घर के लोग जो छूट गए हैं, उन्हें महाभियान के माध्यम से टीका लगाने प्रेरित करें।

सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने से लेकर टीमों की नियुक्ति तक पूरी कार्ययोजना बनी है। अपील की जा रही है कि टीका लगाने जरूर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुबह से देर शाम तक अभियान जारी रहने के कारण टीकाकरण महाभियान में अधिकतम लोग अपनी हिस्सेदारी करेंगे।

Check Also

6 घंटे बिजली नहीं जाती तो मोदी EX PM होते’ : भूपेश बघेल

किसके इशारे पर दुर्ग जिले की मतदाता सूची में की गई बड़े पैमाने पर धांधली  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!