Breaking News

भिलाई में मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ी जबर्दस्त भीड़ : चुनाव प्रचार थमने से पहले किया कांग्रेस के पक्ष में जोरदार प्रचार

  • जिस गली-सड़क से निकले, लोगों के भारी हुजूम ने किया स्वागत 
  • नागरिकों ने मुख्यमंत्री पर बरसाए फूल
  • चौक-चौराहों पर जोरदार नारेबाजी के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई में चुनाव प्रचार करते हुए रोड शो किया। भिलाई क्षेत्र में सीएम के रोड शो का जगह जगह स्वागत किया गया। रोड शो में जबर्दस्त भीड़ उमड़ी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कांग्रेस का प्रचार किया। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगह-जगह कार्यकर्ताओं और स्वागत करने पहुंचे नागरिकों को संबोधित करते हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने भाजपा पर जनता से वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय वायदे करने के बाद भाजपा हमेशा इन वायदों को भूल जाती है।  

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलिकॉप्टर से सीएएफ ग्राउंड पहुंचे, जहां उनका स्वागत विधायक व स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा, पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, बीडी कुरैशी, विधायक देवेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल, भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, भिलाई की पूर्व महापौर नीता लोधी, पूर्व महापौर आरएन वर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने किया। हेलीपेड पर एल्डरमैन राजेश शर्मा, फत्ते सिंह भाटिया, पार्षद जयश्री जोशी, सुमीत वोरा, रज्जन खान सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।  

वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 3 साल के सफल कार्यकाल और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलीपेड से दुर्ग स्थित सर्किट हाउस आए। यहां से मुख्यमंत्री और विधायक अरुण वोरा कार से रोड शो के लिए जुनवानी रवाना हो गए। यहां से मुख्यमंत्री का रोड शो शुरू हुआ। 

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!