Breaking News

बाबा गुरु घासीदास जयंती : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लालपुर धाम में गुरु पर्व मेला में शामिल हुए

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 18 दिसम्बर को बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर लालपुर धाम में आयोजित गुरु पर्व मेले में शामिल हुए। गुरु पर्व मेला में उन्होंने लालपुर धाम में संचालित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम गौटिया स्व. अंजोर दास पाटले के नाम पर करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। राज्य सरकार उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बाबा गुरु घासीदास जयंती की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का उल्लेख किया। उन्होंने लोगों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!