Breaking News

बीएसपी एम्पलाइज को-आपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लि. सेक्टर-4 ने रिटायर बीएसपी कर्मियों को किया सम्मानित

  • सोसाइटी के कामकाज की शुरूआत हुई वरिष्ठ सदस्यों की ससम्मान विदाई के साथ

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट कर्मियों की सहकारी संस्था बीएसपी एम्पलाइज को-आपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 ने नवनिर्वाचन के बाद कार्यकाल की शुरूआत वरिष्ठ सदस्य कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया। सोसाइटी में हुए एक कार्यक्रम में  दिसंबर-21 में रिटायर बीएसपी कर्मियों को ससम्मान विदाई दी गई। 1984 से 1996 के बीच भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा से जुडऩे वाले इन सभी रिटायर कर्मियों को सम्मान पत्र, मिठाई, श्रीफल, उपहार व अंतिम भुगतान का चेक प्रदान किया गया।

समारोह में रिटायर सदस्यों की दीर्घसेवा का सम्मान करते हुए अध्यक्ष अशोक परगनिहा ने कहा कि सभी वरिष्ठ सदस्यों ने अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ भिलाई इस्पात संयंत्र और हमारी सोसाइटी को दिया है और हम हमेशा इनके ऋणी रहेंगे। दुर्घटना बीमा की अवधि 23 मई 2022 तक लागू रहेगी।

रिटायर कर्मियों में ट्रांसपोर्ट एंड डीजल आर्गनाइजेशन से नोमेश्वर, रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से प्रकाश चौकड़े, सिंटर प्लांट-3 से पंढऱी राव कुबड़े, प्रदीप कुमार डांगे, सीपीडी से सुहास द्रोणकर, जल प्रबंधन विभाग से युधिष्ठिर सिंह देवांगन, आक्सीजन प्लांट-2 से राजेश कुमार वर्मा, फायर ब्रिगेड से तेज राम,एमएसडीएस-2 ए चिन्ना राव, कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से नरेंद्र कुमार भारती, इंस्ट्रूमेंटेशन से मोहनलाल साहू, सिंटर प्लांट-3 से राकेश कुमार वर्मा और कॉस्ट मेंटनेंस से सुनील कुमार वर्मा को ससम्मान विदाई दी गई।

समारोह में रिटायर कर्मियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दोबारा चुने जाने के लिए बधाई दी और सोसाइटी हित में निरंतर कार्य करने शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सेवाकाल को याद किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक राठौर,आसमॉ परवीन, संचालक मंडल सदस्यगण पूरनलाल देवांगन, विपिन बंछोर, जानकी राव, सतानंद चंद्राकर,शशिभूषण सिंह, पुरुषोत्तम सिंह कंवर, नितिशा साहू और वेदप्रकाश सूर्यवंशी और सहित कर्मचारीगण व अन्य लोग उपस्थित थे। अंत में विपिन बंछोर ने आभार व्यक्त किया।

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!