Breaking News

कांग्रेस के निर्मल कोसरे बने भिलाई चरोदा निगम के महापौर : कृष्णा चंद्राकर बने सभापति : दोनों पदों पर भाजपा को शिकस्त

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे अब भिलाई -चरोदा के महापौर बन गए हैं। उन्होंने आज महापौर चुनाव में भाजपा की नंदिनी जांगड़े को पराजित किया। कोसरे को 24 वोट मिले जबकि नंदिनी जांगड़े को 16 वोट मिले। इसी तरह सभापति पद पर कांग्रेस के कृष्णा चंद्राकर विजयी रहे। उन्हें भी 24 पार्षदों ने वोट दिया। भाजपा के सभापति प्रत्याशी चंद्रप्रकाश पांडे को 16 वोट मिले। भिलाई चरौदा नगर निगम में कांग्रेस के 19 पार्षद जीते हैं जबकि भाजपा के 15 और निर्दलीय चुनाव जीतने वाले पार्षद 6 हैं। कांग्रेस को 5 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिला है।

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!