- भंडारण कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार होने पर संतोष जताया
- हमाल शेड का विस्तार करने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राज्य में स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के गोदामों में खाद्यान्न की भंडारण व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयास कर रहे छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने आज बिलासपुर के लिंगियाडीह में संचालित गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया। वोरा ने 1900 टन क्षमता के गोदाम में भंडारण कार्यों का मुआयना करते हुए वोरा ने यहां के अधिकारी कर्मचारियों और कार्यरत हमालों से भी चर्चा की। वोरा ने गोदाम विस्तार कार्य का निरीक्षण भी किया

वोरा ने कहा कि कार्पोरेशन की सेवाओं को उच्च स्तरीय बनाने की दिशा में अधिकारी, कर्मचारी लगातार सक्रिय रहें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या चूक न होने पाए। निरीक्षण के दौरान वोरा ने गोदामों में भंडारण कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार होने पर संतोष व्यक्त किया और गोदाम के शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान वोरा को गोदामों में कस्टम मिलिंग के चावल का दैनिक भंडारण निरंतर करने की जानकारी दी गई। वोरा ने शाखा में वैज्ञानिक भंडारण कार्यों के सुदृढ़ संचालन के लिए द्वारा निर्देश देते हुए कहा कि शाखा के गोदाम में भंडारण के लिए डनेज, गोदाम उपकरण (ताले, बीम स्केल,वुडन प्लैंक, नमी मापक यंत्र) भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखे जाएं।
हमाल शेड का विस्तार करने दिये निर्देश

गोदाम के हमालों ने वोरा को बताया कि परिसर में लगभग 200 श्रमिक काम करते हैं। गोदाम परिसर में पूर्व निर्मित हमाल शेड वर्तमान में हमालों की संख्या के दृष्टिकोण से पर्याप्त नहीं है। कार्पोरेशन के चेयरमेन वोरा ने इस मांग पर सहमति जताते हुए हमालों के शेड का विस्तार करने के निर्देश दिये।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal