Breaking News

खाद की कालाबाजारी : संयुक्त टीम ने दुकान सील की

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त जांच टीम द्वारा अधिक दाम पर डीएपी व यूरिया बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई है। किसान के मौखिक शिकायत पर टीम द्वारा 10 फरवरी को कार्रवाई करते हुए सोमनी स्थित मुकेश ट्रेडर्स में दबिश देकर जांच की गई। पीओएस मशीन के अनुसार 20 टन यूरिया खाद उपलब्ध होना चाहिए लेकिन केन्द्र में रखे मशीन को खराब होना बताया गया। वर्तमान में स्टॉक न होने की जानकारी दी गई। दुकान में किसी भी प्रकार का विक्रय दस्तावेज भी नहीं दिखाया गया। पीओएस मशीन भी चालू स्थिति में नहीं था। अनुज्ञप्ति पत्र भी मौके पर नहीं दिखाया गया। इसके कारण उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित मुकेश ट्रेडर्स सोमनी को सील करने की कार्रवाई की गई।

इसी तरह नवागांव में मोहनीश धनकर द्वारा संचालित कृषि केन्द्र की जांच की गई। इस केन्द्र में खाद का स्टॉक नहीं पाया गया। इस केन्द्र में भी रसीद बुक आदि पेश न करने के कारण प्रकरण तैयार किया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल में तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता, सहायक संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार वर्षा तिवारी, उर्वरक निरीक्षक अविनाश दुबे व कृषि विकास अधिकारी एसके पाण्डेय उपस्थित थे।

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!