Breaking News

अमेजन और फ्लिपकार्ट पर छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड की लगातार बढ़ रही डिमांड : घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में मची धूम

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदृष्टि ने बनाया अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड के उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख ऑनलाइन कॉमर्शियल प्लेटफॉर्म्स पर भी छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय विभागों को हर्बल्स ब्रांड के उत्पादों की खरीदी करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन के सभी विभागों, शासकीय उपक्रमों और नगर निगमों को इस छूट का लाभ मिलेगा। इस निर्णय से राज्य में छत्तीसगढ़ हर्बल के उत्पादों की बिक्री में और अधिक वृद्धि होगी।


राज्य में वर्ष 2019-20 में एक करोड़ 25 लाख रुपए, वर्ष 2020-21 में 2 करोड़ 15 लाख, और वर्ष 2021-22 के पहले 9 महीने में 4 करोड़ 34 लाख रुपए के मूल्य के उत्पादों की बिक्री राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में हो चुकी है। वर्ष 2022 में यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाईन प्लेटफार्म, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स, ग्रामीण ई-स्टोर के सीएससी नेटवर्क ने देश के अलग-अलग राज्यों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ हर्बल के लिए बाजार बनाने में मदद की है।
छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पादों को पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान मिल रही है। अनाज, स्वदेशी मसाले, कुकीज़, पर्सनल केयर आइटम्स और वनोपजों में 150 से भी अधिक उत्पादों की बिक्री हो रही हैं। प्रदेश के सभी जिलों में 30 संजीवनी केंद्र की शुरुआत की गई है, जहां हर्बल ब्रांड के उत्पादों की बिक्री की जा रही है।

दिल्ली से दुबई तक फेस्टिवल्स और फेयर, प्रदर्शनियों में बिके प्रोडक्ट्स

छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पादों कि विदेशों में भी अच्छी खासी मांग है, यहां से मिलने वाले ऑर्डरों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ हर्बल्स ने दुबई में अंतर्राष्ट्रीय गल्फ़ फूड फेस्टिवल, दिल्ली में इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल और ट्राइबल फेस्टिवल, भोपाल में इंटरनेशनल हर्बल फेयर, दीवाली हाट मेला, राज्योत्सव और मॉल प्रदर्शनियों में भाग लिया और अपने प्रोडक्ट्स का प्रचार-प्रसार कर दुनिया भर में हर्बल उत्पादों की विशेषता पहुंचाई।

वनोपज से बने हर्बल उत्पाद

छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड में छत्तीसगढ़ के वनों से आदिवासी महिलाओं द्वारा संग्रहित और उनसे तैयार किए गए उत्पादों का विक्रय किया जाता है। हर्बल ब्रांड में भृंगराज तेल, नीम तेल, हर्बल साबुन, च्यवनप्राश, शुद्ध शहद, सेनेटाइजर, हर्बल हवन सामग्री, बीज तेल, आंवला जूस, बेल शर्बत, जामुन जूस, महुआ आर.टी.एस., महुआ स्क्वैश, हर्बल कॉफ़ी, आंवला लच्छा, अचार, पाचक, कैंडी, बेल मुरब्बा, चाय उपलब्ध हैं। महुआ के लड्डू, जैम, कुकीज़, अचार, चिक्की, चंक्स और इमली के ब्रिक्स, कैंडी, कौंचपाक, इमली सॉस एवं जामुन चिप्स, मसाला गुड़ पाउडर व आयुर्वेद चूर्ण के विभिन्न उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है।
महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के वनों से प्राप्त वनोपजों से निर्मित हर्बल उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए नई रणनीति के तहत काम किया गया। अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इनकी उपलब्धता का परिणाम बढ़ती बिक्री के रूप में देखने मिल रहा है। शुद्ध उत्पाद उपभोक्ताओं तक पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम और सुदृढ़ हो रही हैं।

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!