Breaking News

पॉवर कंपनी में लाइन परिचारक भर्ती : शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी द्वारा परिचारक (लाइन) के पदों पर भर्ती के लिए 21 से 26 फरवरी तक होने वाले दस्तावेज सत्यापन व शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। इसके लिए नई तारीख की घोषणा आगामी दिनों में की जाएगी।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के अनुसार परिचारक (लाइन) के 3000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। जिसकी मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रथम चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा 21 से 26 फरवरी तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, जगदलपुर व अंबिकापुर में होनी थी। प्रशासनिक कारणों से शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

Check Also

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों कांग्रेसजन, सांसद शोभा ने किया आह्वान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की लड़ाई होगी तेज, केंद्र सरकार डरी हुई है : अरुण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!