Breaking News

उत्तरप्रदेश से लौटते ही वोरा ने दुर्ग में विकास कार्यों का जायजा लिया : जीई रोड पर अंधकार से हादसों पर चिंता जताई

  • पीडब्लूडी अफसरों को जीई रोड के उन्नयन और सींदर्यीकरण कार्यों को तत्काल पूरा करने दिये निर्देश 
  • 12 करोड़ की लागत से जीई रोड पर लाइट लगाने का काम तेजी से करें 
  • ट्रैफिक डीएसपी से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने समुचित इंतजाम करने कहा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने के बाद शुक्रवार को देर रात दुर्ग पहुंचे विधायक अरुण वोरा ने आज शहर के विकास कार्यों का जायजा लिया। सुबह 7 बजे से जीई मार्ग के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करने निकले विधायक ने स्टेट बैंक और पुलगांव ब्रिज पास हुए हादसों को लेकर चिंता जताई। वोरा ने तत्काल ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह से शहर में दुर्घटनाएं रोकने बेहतर व्यवस्थाएं करने कहा है।

कांग्रेस पार्टी ने वोरा को कानपुर कैंट क्षेत्र का आब्जर्वर बनाया है। कानपुर में शुक्रवार को चुनाव प्रचार थमने के बाद दुर्ग पहुंचे वोरा ने आज सुबह से विकास कार्यों की ताजा स्थिति की जानकारी ली। शहर का भ्रमण करते हुए वोरा ने स्टेट बैंक के सामने और पुलगांव ब्रिज के सामने बीते दो दिनों में हुए हादसे की जानकारी ली। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि रात एक बजे ट्रक डिवाइडर से टकरा गई। गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक मोडने पर  ड्राइवर को अंधेरे के कारण डिवाइडर नहीं दिखा, जिसके कारण डिवाइडर टूट गया।

वोरा ने चिंता जताते हुए कहा कि 64 करोड़ की लागत से सड़क उन्नयन कार्य में लेटलतीफी और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने के साथ ही ट्रैफिक की समुचित व्यवस्थाएं न होने पर गंभीर हादसे होने का खतरा है। जीई रोड पर 12 करोड़ की लागत से  शुरू किये गए प्रकाश व्यवस्था का काम तेजी से किया जाना चाहिए। जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य जारी रहने के कारण मार्ग में अंधकार है। इससे एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है।

वोरा ने ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह से कहा है कि जहां भी आवश्यक हो, वहां संकेतक बोर्ड लगाए जाएं। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किये जाने चाहिए। वोरा ने पीडब्लूडी अफसरों से कहा है कि जीई रोड के डामरीकरण और चौड़ीकरण कार्य के साथ ही प्रकाश व्यवस्था का काम तेजी से पूरा करें। शहरवासियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाना चाहिए।

 

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!