Breaking News

बिजली कर्मियों ने सीखा सबक : सतर्कता और सुरक्षा के साथ काम करने में ही सबकी भलाई

  • उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवा देने और स्वयं की सुरक्षा के लिए सतर्क रहना जरूरी : मुख्य अभियंता

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत बालोद संभाग में मैदानी अमले को सुरक्षा तकनीक से अपडेट करने ‘‘सुरक्षा संबंधी कार्यशाला’’ का आयोजन किया गया। दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.जामुलकर ने अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि आपकी सुरक्षा आपके परिवार, समाज, कंपनी और आपके स्वयं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। खुद की सुरक्षा आपकी पहली जिम्मेदारी होनी चाहिये। जब आप सुरक्षित रहेंगे तभी उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान कर पाएंगे।

कार्यशाला में बालोद संभाग के सभी तकनीकी कर्मचारी शामिल हुए। कार्यशाला में विद्युत कर्मियों को लाइन में कार्य करते समय नसीहत दी गई कि जब तक आप परमिट लेकर लाइन डिस्चार्ज और अर्थ ना कर लें, तब तक लाइन को चालू मानें। क्षेत्र में स्थित दुर्घटनाजन्य लाइनों की जानकारी अपने सहायक/कनिष्ठ अभियंता को देकर उनके शीघ्र सुधार के लिए कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए, ताकि बाहरी व्यक्ति दुर्घटना ग्रस्त ना हो।

कार्यशाला में उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा उपकरण जैसे डिस्चार्ज राड, सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, दस्तानों आदि के सुरक्षात्मक उपयोग के बारे में विस्तार से बताते हुए कर्मचारियों को किस प्रकार इनका उपयोग करना है, इसे प्रायोगिक तरीके से दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान तकनीकी कर्मचारियों द्वारा अपने अनुभव और कार्य के दौरान होने वाली समस्याओं को साझा किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता एवं विद्युत सुरक्षा अधिकारी एच.के.मेश्राम, अधीक्षण अभियंता द्वय एस.आर.बांधे, ए.के.गौराहा, कार्यपालन अभियंता टी.एल.सहारे, सहायक अभियंता एच.के.यादव व कनिष्ठ अभियंता सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित हुए।

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!