Breaking News

24 फरवरी को दुर्ग में वकीलों का धरना

  • प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के साथ मारपीट की घटनाओं पर जिला अधिवक्ता संघ ने जताई चिंता

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ जिला अधिवक्ता संघ की बुधवार को हुई बैठक में संघ की अध्यक्ष नीता जैन ने पूरे प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं के साथ हो रही मारपीट की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। रायगढ़ में हाल ही में अधिवक्ताओ के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रदेश भर में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और रायगढ़ के तहसीलदार के ट्रांसफर को अपर्याप्त बताते हुए उसे बर्खास्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर 24 फरवरी को सुबह 11 से 5 बजे तक एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। न्यायालय परिसर के सामने धरना प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता न्यायालयीन कार्य से विरत रहेंगे।

धरना प्रदर्शन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में संघ की अध्यक्ष नीता जैन ,उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी, सुनीता कसार, सचिव रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव कृष्ण राज चंदेल, सांस्कृतिक सचिव मोनिका सिंह, ग्रंथालय सचिव द्रोण ताम्रकार, के पी साहू, सदस्य अशोक सिन्हा,अमर जैन, आकाश कश्यप, आशीष शुक्ला, उमा भारती साहू, चन्द्रकला साहू उपस्थित थे। यह जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी मो.दानिश परवेज़ व मनोज मिश्रा ने दी है।

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!