Breaking News

उड़िया बस्ती में गंदगी : विधायक ने नाराजगी जताई : सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने दिये निर्देश

  • नागरिकों के आग्रह पर विधायक ने बस्ती की समस्याओं का जायजा लिया
  • सफाई व्यवस्था का जायजा लेने वार्डों का भ्रमण करें निगम कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारी : वोरा
  • हर बस्ती, मोहल्ले और कॉलोनी की सफाई व्यवस्था बेहतर करना जरूरी : दीवारों पर स्लोगन लिखने से नहीं चलेगा काम

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

रायपुर नाका अंडरब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक अरुण वोरा ने पटरीपार एरिया में वार्ड 19 के नागरिकों के आग्रह पर उडिया बस्ती की समस्याओं का जायजा लिया। बस्ती में गंदगी देखकर वोरा ने नाराजगी जताई। वार्ड के नागरिकों ने बस्ती का नल दिखाते हुए कहा कि यहां जमीन के नीचे पाइप डालने से पानी मिल पाता है। वोरा ने नगर निगम के अफसरों को साफ-सफाई और पेयजल सप्लाई की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिये हैं।

वोरा ने स्पष्ट रूप से कहा कि उड़िया बस्ती सहित शहर की सभी बस्तियों में सफाई व्यवस्था बेहतर होना चाहिए। नागरिकों ने बताया कि यहां कई हफ्ते तक सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं। वोरा ने इस पर गहरी कड़ी नाराजगी जताई। स्थानीय नागरिकों ने सार्वजनिक शौचालय, पोल शिफ्टिंग, विवाह आदि कार्यक्रमों के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की मांग भी की। कई नागरिकों ने विधायक से जमीन का पट्‌टा दिलाने की गुहार लगाई। वोरा ने कहा कि सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।    

वोरा ने नागरिकों की समस्याएं सुनने के बाद निगम के स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान को फोन पर बस्ती की सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये। उन्होंने निगम कमिश्नर से कहा है कि स्वास्थ्य अधिकारी, निरीक्षक सहित स्वच्छता से जुड़ा अमला हर वार्ड, मोहल्ला और स्लम बस्तियों का निरीक्षण करें और हर एरिया की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराएं। स्वच्छता अभियान केवल दीवारों पर स्लोगन लिखने से सफल नहीं होगा। जमीनी स्तर पर सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। वार्ड भ्रमण के दौरान एल्डरमेन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, पप्पू श्रीवास्तव सहित स्थानीय नागरिक मौजूद थे।  

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!