Breaking News

रायपुर नाका अंडरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में : वोरा ने तेजी से काम पूरा करने दिये निर्देश : पटरीपार की एक लाख की आबादी को मिलेगी आवागमन की सुविधा : वोरा

  • वोरा ने शहर के दोनों अंडरब्रिज निर्माण कार्य का जायजा लिया : रायपुर नाका अंडरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में
  • धमधा नाका अंडरब्रिज का निर्माण तेजी से पूरा करने दिये निर्देश : पाइपलाइन शिफ्टिंग कार्य तत्काल पूरा करने कहा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन, वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज धमधा नाका और रायपुर नाका अंडरब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में तेजी आने पर वोरा ने संतोष व्यक्त किया। रेलवे, पीडब्लूडी (सेतु) विभाग के अधिकारियों को समन्वय से बचे सभी कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये। वोरा ने कहा कि दोनों अंडरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने पर पटरीपार की एक लाख आबादी को इसका लाभ मिलेगा। पटरीपार की ओर जाने वाले आम जनता को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।

धमधा नाका अंडरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने पर पटरीपार से स्कूल-कालेज जाने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा

वोरा ने बताया कि 11 करोड़ की लागत से धमधा नाका अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। रायपुर नाका क्रासिंग में 8 करोड़ की लागत से अंडरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है। दोनों अंडरब्रिज का कार्य तेजी से हो रहा है। बारिश से पहले सभी कार्य पूरे हो जाने चाहिए। रायपुर नाका अंडरब्रिज निर्माण के निरीक्षण के दौरान पटरीपार के नागरिकों ने वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया।

रायपुर नाका अंडरब्रिज में अतिरिक्त ब्लाक का निर्माण कराने पर नागरिकों ने वोरा के प्रति जताया विशेष आभार 

नागरिकों ने कहा कि विधायक वोरा के प्रयासों से ही अंडरब्रिज निर्माण कार्य हो रहा है। वोरा ने बार-बार अफसरों को निर्देश देकर निर्माण कार्य में तेजी लाने कहा। नागरिकों ने कहा कि नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा देने के लिए रायपुर नाका अंडरब्रिज में 50 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त ब्लॉक का निर्माण कराया गया है। तितुरडीह से रायपुर नाका आने-जाने वाले नागरिकों को इससे आवागमन में सुविधा मिलेगी। ब्लाक का निर्माण न होने पर लोगों को काफी घूमकर आना पड़ता। नागरिकों ने समय रहते इसकी प्लानिंग करने और लगातार प्रयास कर निर्माण कराने के लिए वोरा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। वोरा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि अंडरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रायपुर नाका से पटरी के किनारे तितुरडीह की ओर जाने वाली सड़क का सीमेंटीकरण किया जाएगा। इससे नागरिकों को आवाजाही की बेहतर सुविधा मिलेगी।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!