Breaking News

9 करोड़ 34 लाख की लागत से राजेंद्र चौक से जेवरा तक होगा सड़क का डामरीकरण : वोरा ने किया भूमिपूजन

  • मैट्रो सिटी की तर्ज पर करें रोड का बीटी रिनीवल – वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन दुर्ग के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज 9 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से सड़क डामरीकरण (बीटी रिनीवल ) कार्य का भूमिपूजन किया। राजेंद्र पार्क चौक से शहीद चौक होते हुए जेवरा तक सड़क का डामरीकरण कल से शुरू हो जाएगा। वोरा ने पीडब्लूडी अफसरों से कहा है कि डामरीकरण का कार्य गुणवत्ता के साथ होना चाहिए।

वोरा ने इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शहर के बीचोंबीच व्यस्ततम रोड का डामरीकरण कार्य की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। डामरीकरण कार्य की मंजूरी देने के लिए वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रति आभार जताते हुए पीडब्लूडी विभाग के अफसरों से कहा कि सड़क पर सुगम यातायात के लिए मैट्रो सिटी की तर्ज पर सड़क का बीटी रिनीवल किया जाए। उन्होंने राजीव सेतु फ्लाईओवर का संधारण भी तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिये।

वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली बार शहर का चौमुखी विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का विकास हो रहा है। दुर्ग शहर में भी तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। आगामी दिनों में शहर की सभी सड़कों का डामरीकरण कराया जाएगा। वोरा ने कहा कि 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। आज पेश होने वाले राज्य बजट में भी शहर को कई प्रमुख सड़कों के डामरीकरण का कार्य शामिल होने की आशा है। बजट पारित होने के बाद तेजी से सड़कों का डामरीकरण कार्य कराया जाएगा। 

सभा को महापौर धीरज बाकलीवाल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, नगर निगम के सभापति राजेश यादव ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने 9 करोड़ 35 लाख की लागत से करीब 8 किलोमीटर लंबी सड़क का डामरीकरण कार्य शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक अरुण वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया।

सभा का संचालन शहर कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील भारद्वाज और आभार प्रदर्शन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली ने किया। इस मौके पर एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, भोला महोबिया, दीपक साहू, हमीद खोखर, एल्डरमैन राजेश शर्मा, पार्षद निर्मला साहू, मीना पाल, रत्ना नारमदेव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, अलताफ अहमद, राजू भाटिया, रमेश श्रीवास्तव, अनिल जायसवाल, विनोद सेन, नासिर खोखर, संजय कोहले, पाशी अली, बृजमोहन तिवारी, हेमंत तिवारी, ज्ञानेश दुबे, राजकुमार नारायणी, विमल तिवारी, पीडब्लूडी के इंजीनियर सहित स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

पीडब्लूडी अफसरों पर कांग्रेस नेता भड़के

शहीद चौक पर आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पीडब्लूडी अफसरों पर नाराजगी जताई। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद ने भड़कते हुए कहा कि लगभग सवा 9 करोड़ की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य हो रहा है। व्यस्ततम शहीद चौक के बीचोंबीच कार्यक्रम आयोजित करने और माईक की व्यवस्था नहीं है। आम जनता के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के ईई कहां गायब हैं? वे कार्यक्रम में क्यों नहीं आए?  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा ने भी इस मामले को लेकर नाराजगी जताई। भूमिपूजन कार्यक्रम में माईक व कुर्सी आदि की व्यवस्था पर्याप्त न होने पर अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी सख्त नाराजगी जताई।

Check Also

गंगरेल के ठेमली द्वीप पर बसा रोमांच का नया संसार, शुरू हुआ आइलैंड कैंपसाइट

एडवेंचर, नेचर और कम्युनिटी टूरिज्म के संगम से पर्यटन को मिली नई दिशा विभिन्न राज्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!