Breaking News

मुख्यमंत्री ने बजट में की सौगातों की बरसात : बजट में रखा गया हर वर्ग के हितों का ध्यान : बाकलीवाल

  • नगरीय निकाय मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के सभी महापौर बने ऐतिहासिक बजट के साक्षी
  • जल्द होगा नगरीय निकायों का सम्मेलन, हो सकती है बड़ी घोषणाएं

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

नगरीय निकाय मंत्री शिवकुमार डहरिया और महापौर संघ के अध्यक्ष एजाज ढेबर के नेतृत्व में आज महापौर धीरज बाकलीवाल समेत अन्य निकायों के महापौर विधानसभा भवन में प्रस्तुत किए गए ऐतिहासिक बजट के ना सिर्फ साक्षी बने, बल्कि मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट कर उन्हें बधाई भी दी। सभी महापौर ने नगरीय निकायों का संयुक्त सम्मेलन करने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दे दी है। सम्मेलन में बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। निकाय क्षेत्रों में विकास के लिए जनप्रतिनिधियों की विकास निधि बढ़ाने के साथ ही महापौर और पार्षदों के लिए भी बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं।

इधर, बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों के लिए सौगातों की बरसात की है। उन्होंने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं लागू करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट में नगरीय निकायों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में विकास योजनाओं का अद्भुत संयोजन किया है।

महापौर ने कहा कि प्रदेशवासियों के हितों का ध्यान रखते हुए बजट में प्रावधान किये गए हैं। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का फैसला ऐतिहासिक है। विधायक निधि की राशि दो करोड़ से बढ़ाकर चार करोड़ कर दी गई है। बजट में ग्रामीण, युवा बेरोजगार, किसान और सेवानृवित्त कर्मचारियों के कल्याण पर फोकस किया गया है। इसी तरह अमृत मिशन 2.0 के लिए राशि का प्रावधान करते हुए निकायों में शतप्रतिशत घरों में नल कनेक्शन देने की बड़ी योजना भी शामिल की गई है।

महापौर ने कहा कि व्यापमं की परीक्षा देने वाले युवाओं को परीक्षा शुल्क से राहत देने का फैसला जितना संवेदनशील है, उतनी ही संवेदनशीलता राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि 6 हजार से बढ़ाकर 7 हजार करने में की गई है। किसानों को कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली जैसी कई प्रमुख घोषणाएं कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे प्रदेश के नागरिकों का दिल जीता है।

Check Also

गंगरेल के ठेमली द्वीप पर बसा रोमांच का नया संसार, शुरू हुआ आइलैंड कैंपसाइट

एडवेंचर, नेचर और कम्युनिटी टूरिज्म के संगम से पर्यटन को मिली नई दिशा विभिन्न राज्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!