Breaking News

सुलह की कोशिशें तेज : जी 23 के नेताओं की सोनिया, राहुल से मुलाकात : गुलाम नबी आजाद पहुंचे 10 जनपथ

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में पार्टी की करारी हार के बाद पार्टी के अंदर मंथन का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को गुलाम नबी आजाद से दो बार फोन पर बात की थी। इसके बाद आज आजाद आज 10 जनपथ पहुंचे और सोनिया गांधी के साथ पार्टी को मजबूत बनाने काफी देर तक बातचीत की।

इससे पहले वायनाड से कांग्रेस सांसद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी जी 23 ग्रुप के भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की थी। दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने पार्टी संगठन के सुधार पर चर्चा की थी। इसके बाद गुरुवार को रात में जी 23 नेताओं की मीटिंग हुई। जी 23 नेताओं की बैठक के बाद आज कांग्रेस वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी से मुलाकात की।

गुलाम नबी आज़ाद सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए उनके आवास पर पहुंचे। बाद में गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात अच्छी रही। हम सभी चाहते हैं कि सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाले रहें। हमारे कुछ सुझाव थे, जो हमने उन्हें बताए हैं। माना जा रहा है कि बैठक में आजाद ने जी-23 समूह के नेताओं के विचारों को सोनिया गांधी के सामने विस्तार से रखा है। सोनिया से मुलाकात से पहले आजाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह के आवास पर पहुंचे और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता आजाद ने कहा कि कार्यसमिति से पांच राज्यों में हार के कारणों पर सुझाव मांगे गए थे। कई नेताओं के बीच अपनी बात रखना आसान नहीं होता, इसलिए मिलकर उनसे विस्तार से बात हुई। आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों को हराने के लिए एकजुट होकर लड़ने पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के साथ अच्छी बैठक हुई। बैठक में आने वाले चुनाव में कैसी तैयारी होनी चाहिए और उसमें हम अपने पार्टी को किस तरह मजबूत करें और विरोधी पार्टियों से कैसे लड़ा जाए, उस पर चर्चा हुई। जी 23 ग्रुप के नेताओं का कहना है कि भाजपा का विरोध करने के लिए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना जरूरी है। 2024 के लिए एक विश्वसनीय विकल्प का मार्ग प्रशस्त किया जाना चाहिए और इसके लिए एक मंच बनाया जाए। कांग्रेस की विचारधारा से सहमत अन्य दलों से बातचीत भी शुरू की जानी चाहिए।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!