- उद्घाटन करेंगे विधायक अरुण वोरा
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग/ शहर में 28 मार्च से 31 मार्च तक अखिल भारतीय महापौर ट्राफी हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर महापौर धीरज बाकलीवाल ने विभागीय अफसरों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिये। 7 ए साइड महापौर कप हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए महापौर द्वितीय दुर्ग, बिलासपुर, राजनाँदगाव, रा
महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप और विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में टूर्नामेंट के आयोजन से दुर्ग शहर में देश के राष्ट्रीय खेल हाकी को बढ़ावा मिलेगा। आगामी दिनों में हॉकी सहित अन्य खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।शहर की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह स्पर्धा आयोजित की जा रही है। टूर्नामेंट का उद्घाटन सोमवार 28 मार्च को मुख्य अतिथि शहर विधायक अरुण वोरा द्वारा किया जाएगा। बैठक में दुर्ग आने वाली टीमों के रहने व खाने-पीने की बेहतर व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये गए। आयोजन समिति द्वारा नियमित रूप से खेल मैदान की सफाई भी कराई जाएगी।
यह टूर्नामेंट महिला समृद्धि बाजार के सामने सिविल लाइन मैदान में आयोजित किया जाएगा। आज तैयारियों को लेकर हुई बैठक में एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, संजय कोहले, हमीद खोखर, कार्यपालन अभियंता नेमीचंद जैन, सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, नोडल अधिकारी प्रकाश चंद थवानी, सहायक अभियंता आरके पालिया, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, जावेद अली, थान सिंग यादव, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अंसार अहमद, सचिव गुलाम रहमानी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
