- मुख्यमंत्री ने घोषणा की : इंटरव्यू देने दिल्ली जाने वाले छात्रों को मिलेगी छत्तीसगढ़ सदन में रहने और भोजन की मुफ्त सुविधा
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में छत्तीसगढ़ के 8 छात्र इंटरव्यू के लिए चयनित हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के चयनित सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने यूपीएससी इंटरव्यू के लिए चयनित छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि जो छात्र इंटरव्यू देने दिल्ली जाएंगे, उनके छत्तीसगढ़ सदन में रुकने और भोजन की मुफ्त सुविधा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal