- युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जयंत देशमुख के नेतृत्व में रैली निकालकर जताया विरोध : एक हफ्ते में मांगे पूरी न होने पर टोल नाके पर करेंगे आर्थिक नाकेबंदी
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
नेहरू नगर-चिखली-अंजोरा बायपास स्थित टोल नाका में सीजी 07 पासिंग वाहनों का आवागमन निशुल्क करने युवा कांग्रेसियों ने आज कड़े तेवर दिखाते हुए रैली निकाली। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जयंत देशमुख ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहगन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि सात दिनों के भीतर टोल वसुली पर नहीं लगी, तो युवा कांग्रेसी उग्र आंदोलन करेंगे। टोल नाके में आर्थिक नाके बंदी की जाएगी।
आज 23 मार्च को शहीद दिवस के मौके पर दुर्ग युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन दुर्ग में शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव व शहीद राजगुरू के शहादत को याद किया और उनके पदचिन्हों पर चलने की प्रतिज्ञा ली। इसके बाद करीब तीन सौ से ज्यादा युवा कांग्रेसी दुर्ग के राजीव भवन से रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय गए। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और राज्यपाल महामहिम अनसुईया उईके के नाम पर एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
युवा कांग्रेस के प्रदर्शन को समर्थन देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू ने बताया कि दो वर्षों से उरला–चिखली स्थित टोल नाका में CG-07 नंबर वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों का आवागमन निशुल्क था। अचानक पिछले दो माह से CG 07 के चार पहिया वाहनों के आवागमन पर पुनः शुल्क लगा दिया गया। टोल नाका के कर्मचारियों द्वारा दुपहिया चालकों से भी टोल की अवैध वसूली की जा रही है।
इस मौके पर अनूप सिन्हा, आदित्य नारंग, अशोक मिश्रा, धर्मेश देशमुख, अहमद चौहान, अखिलेश जोशी, दीपांशु यादव, अजीत यादव, यशवंत देशमुख, आकाश सेन, कमलनारायण देशमुख, हेमंत साहू, तुषार वर्मा, अनिल देशमुख, गोपी निर्मलकर, दिपेश वर्मा, कय्यूम खान, राकेश निषाद, रोहित गायकवाड, सिद्धार्थ देशमुख, सुरेन्द्र देशमुख, पप्पू देशमुख, विक्रांत ताम्रकार, सौगात गुप्ता, रमेश देशमुख, मुरलीधर सिन्हा, अभिजीत गुप्ता, युवा चंद्राकर, मयंक देशमुख, विकास बेलचंदन, द्रौण देशमुख, जितेंद्र बेंलचंदन, देवेद्र देशमुख, अनवर खान, दुष्यंत यदु, ओमकार देशमुख, ओवैस चौहान, आतिफ खान, रमेश वर्मा, शत्रुहन साहु, नंदु, अंगेश, विक्की पासवान, आशु, साहिल खान, अजय, जय, सन्नी, दुर्गेश, ताम्रधव्ज, जितेंद्र साहू, मनोज साहू, मनिष निषाद, अजित यादव, अंकित सेन, गंगाराम, अमरनाथ, पवन बारले, मुकुंद यादव, प्रमोद, विशाल सहित सैकड़ों युवा कांग्रेसी मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

