Breaking News

घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार की पोल खुलने के डर से पार्षदों को नहीं दी जा रही बजट पुस्तिका : भाजपा पार्षद दल ने लगाया आरोप

  • भाजपा पार्षद दल ने सभापति राजेश यादव को ज्ञापन देकर पार्षदों को बजट पुस्तिका दिलाने की अपील की 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा है कि दुर्ग नगर निगम के पार्षदों को बजट बैठक से सात दिन पहले बजट पुस्तिका दी जाती है। इस बार शायद घपले, घोटालों और भ्रष्टाचार को छुपाने के साथ ही सत्ताधारी दल के काले कारनामों के उजागर होने के भय से पार्षदों को बजट पुस्तिका नहीं दी गई है। अगर पार्षदों को बजट पुस्तिका नहीं मिलेगी तो पार्षदगण शहर विकास पर चर्चा कैसे कर पाएंगे? निगम की आय बढ़ाने सुझाव कैसे दे पाएंगे ? जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण के लिए चर्चा कैसे कर पाएंगे?

वर्मा ने कहा कि बजट शहर विकास का आईना होता है। पर्याप्त चर्चा के बाद बजट को अमलीजामा पहनाया जाता है। इसके बावजूद सत्ता प7 द्वारा बजट पुस्तिका न दिया जाना दुर्भाग्यजनक है। आज इसी मामले को लेकर भाजपा पार्षद दल ने सभापति राजेश यादव को ज्ञापन सौंपा। सभापति ने भाजपा पार्षदों से कहा कि वे आयुक्त से चर्चा करेंगे। जल्द ही सभी पार्षदों को बजट पुस्तिका उपलब्ध कराई जाएगी। सदन में सभी को शहर विकास में सुझाव देने के लिए पर्याप्त अवसर दिया जाएगा। सभापति ने भाजपा पार्षदों से सामान्य सभा के सुचारू संचालन में सहयोग की अपील की ताकि सार्थक चर्चा हो सके।

पार्षद दल ने सभापति को आश्वस्त करते हुए कहा कि शहर हित में सार्थक और सकारात्मक चर्चा की जाएगी। इस दौरान भाजपा पार्षद अजय वर्मा, गायत्री साहू, चंद्रशेखर चंद्राकर, देवनारायण चंद्राकर, कांशीराम कोसरे, नरेंद्र बंजारे, नरेश तेजवानी, अजीत वैद्य, ओम प्रकाश राकेश सेन, मनीष साहू, चमेली साहू, लीना  दिनेश देवांगन, शशि द्वारिका साहू, पुष्पा गुलाब वर्मा, हेमा जगदीश शर्मा और कुमारी बाई साहू मौजूद थे।

Check Also

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!