Breaking News

चिटफंड कंपनी के खिलाफ कार्रवाई : 17 हजार 360 निवेशकों को लौटाए गए 11 करोड़ 22 लाख रुपए

  • शीघ्र ही निवेशकों को 2 करोड़ 63 लाख रुपए की राशि का होगा वितरण
  • चिटफंड कंपनियों पर अभियान चलाकर संपत्तियों के कुर्की व नीलामी की कार्रवाई की जा रही

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव /कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले में चिटफंड कंपनी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और  निवेशकों की राशि उन्हें वापस लौटाई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा चिटफंड कंपनियों पर निरंतर अभियान चलाकर संपत्तियों के कुर्की व नीलामी की कार्रवाई की जा रही है। अब तक 17 हजार 360 निवेशकों को कुल 11 करोड़ 22 लाख रुपए लौटाए जा चुके हैं।

शीघ्र ही निवेशकों को 2 करोड़ 63 लाख रूपए की राशि वितरण की जाएगी। डोंगरगांव तहसील के अंतर्गत नीलामी हेतु प्रक्रियाधीन संपत्ति 3.5 एकड़ भूमि है। न्यायालय कलेक्टर में कुर्की के लिए 1.179 हेक्टेयर की भूमि कुर्की हेतु प्रक्रियाधीन है। जिला एवं सत्र न्यायालय में कुर्कुी हेतु 4.16 एकड़ भूमि के दो प्रकरण प्रक्रियाधीन है।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!