द सीजी न्यूज डॉट कॉम
भिलाई। सामाजिक संस्था अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी भिलाई की ओर से रोजा-इफ्तार का आयोजन छत्तीसगढ़ ग्रंथालय भवन सेक्टर-7 में किया गया। रोजा इफ्तार में बड़ी तादाद में रोजेदार शामिल हुए। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व राज्यमंत्री बदरुद्दीन कुरैशी और विधायक देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि के तौर पर पार्षद एकांश बंछोर उपस्थित थे।
रोजेदारों ने इफ्तार के बाद नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क में अमन व सलामती की दुआएं की गई। इस दौरान अतिथियों बदरुद्दीन कुरैशी व एकांश बंछोर ने आयोजन की सराहना की।
आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष अंजुम अली, सचिव कौसर और शाहीन खान, समाजसेवी राजश्री, फरीदा अली, शबाना सिद्दीकी, रुखसाना सिद्दीकी, दिलशाद बेगम, नर्गिस, समीना खान, एसएन शेख, हीरा बख्श, नाहिदा खान, शम्सुन खान, नीलोफर, निकहत, फरहीन, माहीन, आफरीन, रिहाम, अफशीन, सैयद जमशेद अली, आरिफ खान, सैयद कादर अली, निसार खान, तौहीद खान सहित तमाम लोगों ने अपनी भागीदारी दी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


