Breaking News

मुख्यमंत्री को वोरा ने सौंपी वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के कामकाज की रिपोर्ट : इस साल रिकॉर्ड क्षमता के गोडाऊन बनाकर कीर्तिमान स्थापित करेगा कार्पोरेशन

  • वोरा ने फूड टेस्टिंग लैब निर्माण की तैयारियों की जानकारी दी 
  • मुख्यमंत्री शीघ्र करेंगे भूमिपूजन : अरुण वोरा  

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की और कार्पोरेशन के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। वोरा ने मुख्यमंत्री को बताया कि कार्पोरेशन के गोडाउन की क्षमता 18 लाख 80 हजार 620 मीट्रिक टन है, जबकि किराये पर लेकर 3 लाख 85 हजार 623 मीट्रिक टन क्षमता के गोडाउन में खाद्यान्न का भंडारण किया जा रहा है। इस तरह कार्पोरेशन द्वारा कुल 22 लाख 66 हजार 243 मीट्रिक टन क्षमता के गोडाउन पर खाद्यान्न का भंडारण किया जा रहा है। वोरा ने बताया कि कार्पोरेशन द्वारा वर्ष 2022 में रिकॉर्ड क्षमता के गोडाउन का निर्माण करने का कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री को कार्पोरेशन के कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपते हुए वोरा ने कहा कि कार्पोरेशन द्वारा 23 स्थानों पर 1 लाख 99 हजार 600 मीट्रिक टन क्षमता के गोदामों का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि 77 स्थानों पर 3 लाख 88 हजार मीट्रिक टन क्षमता के गोडाउन का निर्माण करने टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कार्पोरेशन द्वारा इस साल गोडाउन की वर्तमान क्षमता का एक चौथाई क्षमता वाले नए गोडाउन का निर्माण किया जाएगा। 

वोरा ने बताया कि राज्य में पूर्ण सुविधायुक्त और एनएबीएल से मान्यता प्राप्त अत्याधुनिक फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी का निर्माण नवा रायपुर में करने की तैयारियां चल रही हैं। सेक्टर 13 कायाबांधा में लगभग 60 हजार वर्गफीट भूमि खरीदी कर ली गई है। वोरा ने भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए समय देने का आग्रह किया।

लैब से एक्रीडेशन संस्थाओं NABL, FSSAI, APEDA और EIC जैसे मानकों से एक्रीडेटेड होने के कारण राज्य व आसपास के राज्यों में विश्वसनीय जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएगा। इससे राज्य में आयात और निर्यात में बढ़ोतरी होगी। लैब भवन का निर्माण नवा रायपुर अटल नगर डवलपमेंट अथारिटी द्वारा कराई जाएगी। इसकी टेंडर प्रक्रिया जारी है। वोरा ने बताया कि स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा अपने गोदामों का पंजीकरण WDRA से कराया जा रहा है। अब तक कार्पोरेशन के 27 गोदाम WDRA से पंजीकृत हो गए हैं।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!