- स्थानीय उत्पादों के जरिए कर रही हैं आर्थिक तरक्की
- मुख्यमंत्री को महिला समूह की सदस्यों ने भेंट किए प्राकृतिक उत्पाद
द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाएं राज्य के हर हिस्से में स्वसहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक तरक्की की नई राह तैयार कर रही हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर बसेे कुसमी जैसे क्षेत्र की महिलाएं भी शामिल हैं। आज बलरामपुर जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सामरी क्षेत्र की सीता महिला स्वसहायता समूह और कुसमी क्षेत्र की दुर्गा महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों से भरी एक टोकरी मुख्यमंत्री को गिफ्ट की गई। टोकरी में रागी का आटा, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, सरसों का तेल और इमली अचार रखा था। महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों ने मुख्यमंत्री को उनकी कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए उनका आभार प्रकट किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
