द सीजी न्यूज
भेंट-मुलाकात अभियान के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 जून को जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से सीधे रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों से भेंट-मुलाकात करने के साथ ही शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा और फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री पत्थलगांव में विभिन्न समाज और संगठनों के पदाधिकारियों से भेंट-मुलाकात, मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा और विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। वे रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में आमजनता से भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत 4 मई से की है। मुख्यमंत्री अब तक भेंट-मुलाकात अभियान के तहत सरगुजा और बस्तर संभाग के 10 जिलों के 19 विधानसभा क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंचकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता को मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री ने संपर्क-संवाद-समाधान के ध्येय के साथ जहां आम जनता से सीधी बात की और उनकी समस्याओं को जानकर उनका त्वरित निराकरण भी किया, वहीं जनता की मांग पर मुख्यमंत्री ने विकास और निर्माण कार्यों की सौगातें भी दीं। भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में रात्रि विश्राम करने के साथ ही विभिन्न समाज एवं संगठनों के लोगों से भी मुलाकात कर रहे हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
