द सीजी न्यूज
दुर्ग। सेवा पखवाड़ा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के आर्थिक प्रकोष्ठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ और व्यापार प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में सोमवार को नि:शुल्क कृत्रिम जयपुर पैर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 से अधिक संख्या में पैरों से दिव्यांग लोगों ने आकर कृत्रिम पैर बनवाने पंजीयन कराया और कृत्रिम जयपुर पैर बनाने के लिए अपने पैरों का नाप दिया गया।
सुबह 11 बजे शुरू हुए कृत्रिम जयपुर पैर शिविर में दिन भर दुर्ग संभाग के सभी जिलों से हितग्राही पहुंचे। दुर्ग और भिलाई के अलावा राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा के हितग्राहियों ने भी शिविर में पहुंच कर अपना पंजीयन कराया। शिविर के टेक्नीशियन और स्पेशलिस्ट लोगों द्वारा कृत्रिम जयपुर पैर बनाने के लिए विधिवत रूप से प्लास्टर ऑफ पेरिस के लेप द्वारा दिव्यांगजनों के प्रभावित पैर का नाप लिया गया।
आयोजकों ने बताया कि जल्द ही सभी हितग्राहियों के लिए जयपुर कृत्रिम पैर बनकर तैयार होने के बाद सभी हितग्राहियों को रायपुर ले जाया जाएगा और उन्हें दो से तीन दिनों की ट्रेनिंग देने के बाद सभी हितग्राहियों को वितरण किया जाएगा। शिविर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सभी दिव्यांगजनों को कृत्रिम जयपुर पैर बनाने के लिए सहयोग और सहायता की। सुदूर इलाकों से आए दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क चाय नाश्ता व भोजन की व्यवस्था भी शिविर में की गई।
शिविर में राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, लाभचंद बाफना, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक राजेश अग्रवाल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप सिह, प्रदेश सह संयोजक शिव चंद्राकर, प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा, संतोष रामानी, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, चंद्रिका चंद्राकर, महामंत्री ललित चंद्राकर, नटवर ताम्रकार, उषा टावरी, अनूप गटागट, चैनसुख भट्टड, विनायक नातू, सतविंदर सिह, जवाहर जैन, दिलीप साहू, सुरेंद्र कौशिक, आशीष निमजे, हेमंत गोयल, आनंद गोयल, दिनेश देवांगन, नितेश छाजेड़, नितेश साहू, पवन जैन, ईश्वर शर्मा, ओमप्रकाश सेन, गणेश निर्मलकर, शमीम रिजवी, वेद प्रकाश साहू, विकास सेन, नीलम सिंह, प्रीति दुबे, पूनम, अभिषेक मनहरे, आनंद अग्रवाल, हिमांशु शुक्ला, नरेश सोनी, कमल तिवारी, मनीष सिरसकर, आनंद अग्रवाल, पवन बड़जात्या, कांतिलाल गोलू, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अशोक राठी, सतीश साहू , केएस चौहान, डॉ सुनील साहू, काशीनाथ शर्मा, अमर कोटवानी, गौरव शर्मा, गायत्री वर्मा, सुधा सिंह, ममता जैन, राजेंद्र चौहान, जगदीश गुप्ता, दीपक चोपड़ा, संतोष कोसरे, विजय ताम्रकार, मदन वाढई, निलेश अग्रवाल, बंटी शर्मा, जयपुर पैर शिविर के टेक्निशियन अब्दुल वहीद कुरैशी, रेशम दास मानिकपुरी, ओम प्रकाश यादव, गोवर्धन जायसवाल, जैनुल आबेदीन और बड़ी संख्या में जयपुर पैर लगाने वाले हितग्राही व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
