Breaking News

7 करोड़ से शहर की सड़कों का डामरीकरण और सीमेंटीकरण तत्काल प्रारंभ करें : वोरा ने समीक्षा बैठक में अफसरों को दिये निर्देश

  • वोरा बोले – विकास कार्य होने पर शहर की सड़कों को गड्ढों से मुक्ति मिलेगी, समयसीमा में पूरे होने चाहिए विकास कार्य 

द सीजी न्यूज

अगस्त माह में समीक्षा बैठक के एक माह बाद आज विधायक अरुण वोरा ने नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे से शहर के विकास कार्यों को लेकर जवाब मांगा। बैठक में अफसरों ने बताया कि बरसात की समाप्ति होने पर जल्द ही 7 करोड़ की राशि से 60 वार्डों में डामरीकरण और सीमेंटीकरण कार्य कराए जाएंगे। इससे जर्जर सड़कों पर गड्ढों से मुक्ति मिलेगी। नाली निर्माण के कार्य भी कराए जाएंगे। स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। ठगड़ाबांध सौदर्यीकरण के लिए शेष राशि हेतु प्रयास किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री आवास में आबंटन की तैयारी व पेयजल आपूर्ति में हो रही बाधा का निराकरण करने हेतु नाला डायवर्सन व वाल्व और पम्प के कार्य भी जारी हैं। बैठक में विधायक वोरा ने निगम के कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे और प्रभारी कार्यपालन अभियंता शंकरदयाल शर्मा से कहा है कि 60 वार्डों के पार्षदों व जनता से मिलकर मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का निराकरण समयसीमा में करें। जनहितैषी कार्य समयसीमा में हो जाएं, इसका ध्यान रखा जाए। निगम कार्यालय में आने वाली शिकायतों का निदान तत्काल करें। इसके लिए नागरिकों को भटकाव की स्थिति नहीं आनी चाहिए। एक माह बाद पुन: विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए जवाबदेही तय की जाएगी।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!