द सीजी न्यूज
दुर्ग/ 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर एकता के लिए दौड का आयोजन किया जा रहा है। एकता दौड़ सुबह 8 बजे से रविशंकर स्टेडियम के मुख्य गेट से आरम्भ होकर आदर्श कन्या शाला गांधी चौक पटेल चौक, पुराना दुर्ग थाना, इंदिरा मार्केट,फरिश्ता कॉम्पलेक्स चौक, पचरीपारा, नया बस स्टैंड रोड से बस स्टैंड होकर चर्च रोड से होते हुए पुनः मुख्य गेट रविशंकर स्टेडियम पहुँचकर समाप्त होगी। एकता दौड में विद्यालय / महाविद्यालय के छात्र /छात्राएं, अध्यापक, खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक, समस्त शासकीय / अशासकीय अधिकारी/ कर्मचारी शामिल हो सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
