Breaking News

कुएं में गिरे तीनों हाथी सुरक्षित और स्वस्थ

  • वन विभाग का ऑपरेशन रेस्क्यू सफल
  • नगरी के दुगली वन परिक्षेत्र के चारगांव का मामला

द सीजी न्यूज

वनांचल नगरी के दुगली वन परिक्षेत्र के ग्राम चारगांव में कल रात तकरीबन आठ बजे किसान रमेश नेताम के खेत के कुएं में तीन हाथी गिर गए थे। यह जानकारी मिलते ही वनमण्डलाधिकारी मयंक पाण्डेय सहित वन अमला मौके पर पहुंचा। मौके पर खेत के चारों ओर लगभग 30 हाथी विचरण कर रहे थे। कुएं में गिरे हाथियों के सुरक्षित होने का पता चलने पर सुरक्षा की दृष्टि से रात में ऑपरेशन रेस्क्यू न करने का निर्णय लिया गया। एहतियात बरतते हुए वन अमले ने दो जेसीबी, सर्च लाइट्स, रेत और लकड़ी के लट्ठे आदि की व्यवस्था कर ली, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जाए।
इस बीच सुबह पांच बजे कुएं में गिरे तीन हाथियों में से दो हाथी नजदीक के सोलर संयंत्र के सहारे बाहर आ गए। तीसरा हाथी निकल नहीं पा रहा था। वन विभाग के अमले ने जेसीबी से कुएं के एक छोर को हटाया, ताकि हाथी उस छोर से निकल सके। थोड़ी देर में हाथी निकल आया। इस ऑपरेशन का नतीजा काफी संतोषजनक रहा। अब तीनों हाथी जंगल के भीतर सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!