Breaking News

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किया नमन

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि और देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने आजीवन गरीबों और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी राजनीतिक दूरदर्शिता और कुशलतापूर्वक नेतृत्व से वैश्विक पटल पर भारत को प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया। उनके हरित क्रांति कार्यक्रम की सफलता ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। इंदिरा गांधी बचपन से ही देश के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहीं। बांग्लादेश का उदय, भारत का परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनना आदि उनकी प्रमुख उपलब्धियां थी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका रही। उन्होंने देश के एकीकरण और अखण्ड भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया। स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरूण वोरा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष अलताफ अहमद आदि उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!