Breaking News

कांग्रेसियों ने मनाया 23 वां राज्य स्थापना दिवस : 2201 दीयों से रौशन किया गया राजीव भवन

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ के 23 वें स्थापना दिवस के मौके पर दुर्ग जिले के राजीव भवन (कांग्रेस भवन) में 2201 दीयों को छत्तीसगढ़ महतारी के आकार में दीप प्रज्वलित कर कांग्रेस भवन परिसर को रोशन किया गया। दीयों की रोशनी के साथ-साथ आकाश दीपों के माध्यम से आसमाम को भी रौशन किया गया।

जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महापौर व दुर्ग ग्रामीण ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कोसरे, भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, एआईपीसी के अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, निगम सभापति राजेश यादव, दुर्ग शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, युकां महासचिव संदीप वोरा, सन्नी साहू, अनूप वर्मा, अजय मिश्रा, सुशील भारद्वाज, राजकुमार पाली, अहमद रजा चौहान, विजेंद्र भारद्वाज, बिट्टू कसार सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों ने मौजूदा भूपेश सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। भूपेश सरकार द्वारा विलुप्त होती जा रही छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति को पुनर्स्थापित करने के से छत्तीसगढ़वासियों में अपनी संस्कृति और परंपरा को लेकर नया विश्वास जागा है।

कार्यक्रम में विक्रांत ताम्रकार, हेमंत साहू, अनिल देशमुख, अशोक मिश्रा, गोपी निर्मलकर, धर्मेश देशमुख, आकाश सेन, कमलनारायण देशमुख, दीपांशु यादव, यशवंत देशमुख, खुमान निषाद, नवीन वर्मा, नीलम मार्कण्डेय, दीपेश वर्मा, तुषार वर्मा, रोहित गायकवाड, कय्यूम खान, पंकज सिंह, आकाश राजपूत, दीपक निर्मलकर, एश्वर्य देशमुख, रामा वर्मा, गोपी वर्मा, अंकित साहू, लव चक्रधारी, अंकित साहू, दीपक जैन, चंद्रमोहन गभने सहित कांग्रेसी व युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!