द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष अलताफ अहमद ने आज स्कूल शिक्षा एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन से सौजन्य मुलाकात की। मदरसा बोर्ड अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद अलताफ ने डॉ टेकाम और गिरीश देवांगन से मार्गदर्शन लिया। डॉ टेकाम और गिरीश देवांगन ने अलताफ अहमद को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किये जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अलताफ अहमद के साथ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा, दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर, मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष इरफान सिद्धीकी व अल्पसंख्यक आयोग और उर्दू अकादमी के सचिव ए.आर. खान विशेष रूप से उपस्थित थे।

विभागीय मंत्री के निर्देश पर अलताफ अहमद ने मदरसा बोर्ड कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां मदरसा बोर्ड के सचिव इम्तियाज अहमद अंसारी सहित मदरसा बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
