Breaking News

निर्माणाधीन आत्मानंद स्कूलों को लेकर निर्माण एजेंसियों के साथ ली गई बैठक

-नव प्रस्तावित विद्यालयों में खेल मैदानों के लिए जगह सुनिश्चित करने व निर्माणाधीन स्कूलों को जल्द पूरा करने के दिए गए निर्देश दुर्ग 04 नवम्बर 2022/ कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन का परिपालन करते हुये आज संयुक्त कलेक्टर श्री प्रवीण वर्मा की अध्यक्षता में नव प्रस्तावित व निर्माणाधीन आत्मानंद स्कूलों के प्रगति की स्थिति की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के साथ बैठक ली गई थी। जिसमें संयुक्त कलेक्टर द्वारा शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों और निर्माणधीन एजेंसियों के सदस्यों से आत्मानंद स्कूलों के नव प्रस्तावित विद्यालयों में खेल मैदानों के लिए जगह सुनिश्चित करने एवं निर्माणाधीन स्कूलों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालयों की आधारभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता में रखने की बात कही। जिसमें लाइब्रेरी, प्रयोगशाला और शौचालयों को गुणवत्ता युक्त बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। नवीन आत्मानंद स्कूलों को अभियंताओं द्वारा डिजाइन किए गए ले-आउट के अनुरूप और इको-फ्रेंडली बनाने पर जोर देने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसियों द्वारा बनाए गए प्रोजक्ट डिजाईन और 3 डी मॉडल प्रजेंटेशन का अवलोकन भी किया। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निर्माणाधीन स्कूलों को इस माह के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए। ताकि शीघ्र से शीघ्र आने वाले नवीन सत्रों के लिए कार्य पूर्ण किया जा सके और क्षेत्रवासियों को शिक्षा के लिए बेहतर विकल्प मुहैया कराया जा सके।

नव प्रस्तावित आत्मानंद स्कूल खेल मैदान, लाइब्रेरी व सभागार जैसी बुनियादी सुविधाओं से परिपूर्ण होंगे- श्री वर्मा ने नए स्कूलों की एक सप्ताह के अंदर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए संबंधित अधिकारियों को समय दिया है। साथ ही उन्होंने नव प्रस्तावित स्कूलों में पर्याप्त कमरों, खेल के मैदान, लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, पार्किंग, पेयजल की व्यवस्था और बाउंड्रीवाल को सुनिश्चित करने की बात कही।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जयसवाल, श्री अमीत घोष सहायक संचालक, निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे।
ःः000ःः

Check Also

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों कांग्रेसजन, सांसद शोभा ने किया आह्वान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की लड़ाई होगी तेज, केंद्र सरकार डरी हुई है : अरुण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!