द सीजी न्यूज
भिलाई नगर/ दुर्ग जिला ओलंपिक खेल महोत्सव का आयोजन 6 नवंबर से भिलाई में होगा। रविवार को सुबह 6 बजे से सेक्टर 1 क्रिकेट मैदान (नेहरू हाउस ऑफ कल्चर) से मैराथन दौड़ के साथ ओलंपिक खेल की शुरूआत होगी। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू से होते हुए शहीद पार्क सेक्टर 5 में इसका समापन होगा। महापौर नीरज पाल ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से मैराथन दौड़ में भाग लेने की अपील की है।
मैराथन दौड़ में पुरुष व महिला वर्ग दोनों भाग लेंगे और दोनों वर्गों के प्रथम 6 स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अनुज एन.आई.एस. प्रशिक्षक भिलाई इस्पात संयंत्र के मोबाइल नंबर 9926116160 पर संपर्क किया जा सकता है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खेल नीति को ध्यान में रखते हुए दुर्ग जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर 6 से 14 नवंबर तक खेलों का आयोजन होगा। खिलाड़ियों को पुरस्कार, मेडल व सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
इन खेलों में ले सकते हैं हिस्सा
जिला ओलंपिक खेल महोत्सव के लिए एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फेंसिंग, हैंडबॉल, जूडो, तैराकी, टेबल टेनिस, टेनिस, कुश्ती, वालीबॉल, नेट बॉल, रोलर स्केटिंग, फुटबॉल, हॉकी, तीरंदाजी, वुशु, साइकिलिंग, रस्सा खींच, थ्रो बाल, डांस स्पोर्ट्स, टेनिस बॉल क्रिकेट, गटका, रोलबॉल, योगा, मलखंभ, पैकॉकसिलट, साइकिल पोलो और बॉडी बिल्डिंग में भाग ले सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
